जुलाई 21, 2025 12:41 अपराह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ने दलों से की सहयोग की अपील, कहा – सुचारू कार्यवाही के लिए जरूरी स्वस्थ संवाद

मॉनसून सत्र के मद्देनजर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी सदस्‍यों की समेकित भूमिका लोगों की आकांक्षाओं की अभिव्‍यक्ति और राष्‍ट्रीय हितों के संरक्षण के लिए महत्‍वपूर्ण है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री बिरला ने सभी दलों के सदन के नेताओं और सदस्‍यों को सदन की सुचारू कार्यवाही में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्‍होंने रचनात्‍मक चर्चा और स्‍वस्‍थ लोकतांत्रिक संवाद के लिए भी प्रेरित किया ताकि सदन समेकित विकास, सामाजिक न्‍याय और आर्थिक प्रगति के लिए ठोस कदम उठा सके।

 

    श्री बिरला ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह मॉनसून सत्र महत्‍वपूर्ण और सफल रहेगा। उन्‍होंने कहा कि एक साथ मिलकर सभी लोकतांत्रिक चेतना, विविधता में एकता और संवैधानिक मूल्‍यों को और सशक्‍त बनाने की दिशा में अर्थपूर्ण योगदान देंगे।