जनवरी 26, 2025 5:14 अपराह्न

printer

लद्दाख में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी पार्षद डॉ मोहम्‍मद जफर अखून ने आज बियामथांग में ख्री सुल्‍तान चू खेल स्‍टेडियम में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

डॉ जफर ने कहा कि क्षेत्र में जन-सुविधाएं और बुनियादी ढांचा बढाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्‍होंने क्षेत्र में विकास कार्यो और उपलब्धियों का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि परिषद क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला