जनवरी 13, 2026 8:47 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने बताया कि इनमें कामाख्या-रोहतक, डिब्रूगढ़-गोमती नगर, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल,अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु,अलीपुरद्वार-पनवेल, संतरागाछी-तांबरम, हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल और सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडियां शामिल हैं। रेल मंत्री ने इनका रूट भी साझा किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला