दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस प्लांट की मदद से अब प्रतिदिन करोड़ों लीटर गंदा पानी ट्रीट होकर यमुना में जाएगा, जिससे नदियों की शुद्धता और दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेंगे। श्री सिंह ने बताया कि यह प्लांट यमुना एक्शन प्लान-3 के तहत बनाया गया है, जिससे सिविल लाइंस, पहाड़गंज, ग्रीन पार्क, लाजपत नगर, ओखला जैसे 16 प्रमुख क्षेत्रों को साफ पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 85 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार ने दिया है और इससे दिल्ली की जनता को इससे वास्तविक बदलाव मिलेगा।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2025 9:21 अपराह्न
राष्ट्रीय राजधानी में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है- परवेश साहिब सिंह