सितम्बर 21, 2025 4:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग 27 अक्तूबर से भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यकारी सहयोग कार्यकारी क्षमता निर्माण कार्यक्रम का करेगा आयोजन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग -एनएचआरसी, विदेश मंत्रालय के सहयोग से, कल से इस महीने की 27 तारीख तक, नई दिल्ली में, छह दिवसीय भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यकारी क्षमता निर्माण कार्यक्रम, का आयोजन करेगा।

 

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानवाधिकारों के विभिन्न आयामों, अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्यों पर अंतर्दृष्टि प्रदान करना और ग्लोबल साउथ के विभिन्न राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोग के अनुभव को साझा करना है। आयोग ने आगे कहा कि यह कार्यक्रम एक ऐसे विश्व को बढ़ावा देने के लिए एनएचआरसी की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा, जहाँ मानवाधिकारों का संरक्षण और सम्मान किया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला