जून 7, 2025 9:10 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद उल अजहा  के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद उल अजहा  के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने इस त्योहार को त्याग, आस्था और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।

 

 

उन्होंने सभी से बेहतर समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ईद उल अजहा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि यह मुबारक दिन लोगों के जीवन में खुशी, समृद्धि और सकारात्मक प्रभाव लेकर आए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला