जनवरी 8, 2026 9:35 अपराह्न

printer

रायसीना संवाद में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कूटनीति पर केंद्रित एक समर्पित मंच तैयार किया जाएगा

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने रायसीना विज्ञान कूटनीति पहल 2026 के पहले संस्करण के लिए ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन-ओआरएफ के साथ साझेदारी की घोषणा की है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद और ओआरएफ के अध्यक्ष डॉ. समीर सरन ने आज नई दिल्ली में एक बैठक में इसकी घोषणा की।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रायसीना संवाद के भीतर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कूटनीति के अंतर्संबंधों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक समर्पित मंच तैयार करना है। इस बैठक के दौरान वैज्ञानिक पहल के लिए संभावित विषयों और व्यापक एजेंडा पर चर्चा की गई। यह सामरिक स्वायत्तता के युग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी कूटनीति को आगे बढ़ाने, विघटनकारी और उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रबंधन और बहुध्रुवीय दुनिया में वैज्ञानिक और तकनीकी साझेदारियों की बदलती वास्तविकताओं को समझने के प्रमुख आयामों पर केंद्रित होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला