नवम्बर 13, 2024 11:24 पूर्वाह्न

printer

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव में सभी सात सीटों पर 69 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में 19 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा-कांग्रेस के अलावा आरएलपी, बीएपी के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएपीएफ, आरएसी, राजस्थान पुलिस और होमगार्ड के 9 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी कानून व्यवस्था संभाल रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला