मार्च 27, 2024 8:25 अपराह्न

printer

राजधानी में दिल्ली में कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी, कल भी बादल छाए रहने के आसार

 

आज राजधानी दिल्ली में दोपहर के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि तापमान में उसका कुछ ज्यादा असर नहीं दिखा। आज दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 19 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला