दिसम्बर 16, 2024 5:23 अपराह्न

printer

रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है

रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी लोगों को ठिठुरा रही है। सुबह में कुहासे के साथ कनकनी बढ़ गई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। राज्य के करीब नौ जिलों का पारा छह डिग्री से नीचे आ चुका है।

 

ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो रांची से सटे कांके का तापमान 2 दशमलव .5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची शहर का तापमान पिछले 24 घंटे में दो डिग्री नीचे गिरकर 7 दशमलव 6 डिग्री रहा। यहां अधिकतम तापमान 21 दशमलव 5 डिग्री रहा। आईएमडी के मुताबिक, 20 और 21 दिसंबर को बारिश भी हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला