जनवरी 13, 2026 12:09 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप में संयुक्त सेवाओं के मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से लक्षद्वीप में बहुस्‍तरीय संयुक्‍त सैन्‍य सेवा चिकित्‍सा शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित यह शिविर दूरदराज के इलाकों में नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि व्यापक स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच, समय पर चिकित्‍सीय सलाह और मुफ्त दवाओं का वितरण लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ में योगदान देगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला