जून 17, 2024 7:14 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक लू की चेतावनी जारी की

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जनपदों में आज दोपहर का पारा चालीस डिग्री से अधिक रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक लू की चेतावनी जारी करते हुए बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, इटावा और हमीरपुर सहित पच्चीस जिलों के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, आगरा, हाथरस, मथुरा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान भी जताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला