जुलाई 5, 2025 10:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है

राजधानी दिल्‍ली के कुछ इलाकों में आज हल्‍की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और बिजली कडकने के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला