अक्टूबर 15, 2024 7:16 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 विभागों के अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के तहत चयनित 19 विभागों के दो सौ नवासी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। चयनित अभ्यर्थियों को आजादी के अमृतकाल के सिपाही बताते हुए श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में चयनित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति होने से जनहित से जुड़े कामों में तेजी आयेगी। इससे व्यवस्था को नई गति और दिशा मिलेगी।  मुख्यमंत्री ने चयनित सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में नियमित नवचार लायेंगे। उन्होंने कहा कि चयनित अधिकारी सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला