जून 25, 2024 8:54 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर, ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग-इन-चीफ और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने आदिवासी रेजिमेंट बनाने की अपनी भावना से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि इससे देशभर के आदिवासियों को सेना में अलग पहचान मिलेगी। आर्मी की बहाली में राज्य के आदिवासियों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए सेना पहले करे। सेना को उन्होंने भरोसा दिया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन में सरकार पूरा सहयोग करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला