जून 29, 2025 7:38 पूर्वाह्न

printer

महिला क्रिकेट: भारत ने पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में इंग्‍लैंड को 97 रन से हराया

 
 
महिला क्रिकेट में भारत ने पांच टी-20 क्रिकट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में कल रात नॉटिंघम में इंग्‍लैंड को 97 रन से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। स्‍मृति‍ मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली। टी-20 मैचों में मंधाना का यह पहला शतक है। हरलीन देवल ने भी 43 रन का योगदान किया। इंग्‍लैंड की लॉरन बेल ने तीन विकेट लिए। 
 
 
जवाब में इंग्‍लैंड की पूरी टीम चौदह ओवर और पांच गेंद में 113 रन पर सिमट गई। नाट शिवर बेंट ने 42 गेंदों में 66 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी ने चार खिलाडियों को आउट किया। स्‍मृति मंधाना को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला