मार्च 29, 2024 10:49 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 5 निर्वाचन क्षेत्रों में 181 में से 110 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों में एक सौ इक्‍यासी में से एक सौ दस उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने बताया कि नागपुर में 53 में 26, भंडारा-गोडिंया में 40 में से 22, गढचिरोली-चिमुर में बारह में से बारह, चंद्रपुर में 35 में से 15 और रामटेक में 41 में से 35 नामांकन पत्र वैध पाए गए।

इस चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। मतदान 19 अप्रैल को होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला