अक्टूबर 30, 2024 1:41 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के न्यू गजानन मार्केट में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

महाराष्‍ट्र में उल्हासनगर के मंगलमूर्ति मार्केट के सामने स्थित न्यू गजानन मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गई। खबर है कि आग एक कपड़े की दुकान से शुरू हुई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आपात कर्मी आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। आसपास के सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला