सितम्बर 25, 2025 2:41 अपराह्न

printer

भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। उन्नत सुविधाओं से लैस अगली पीढ़ी की इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर है। यह अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण है जिसे विशेष रूप से निर्मित रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपित किया गया। इससे उपयोगकर्ता को कम दृश्यता और कम समय में प्रक्षेपण करने की सुविधा मिलती है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, सामरिक बल कमान और सशस्त्र बलों को बधाई दी है। अब भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड प्रक्षेपण प्रणालियाँ विकसित करने की क्षमता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला