नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता के लिए 250 गीगावाट का आंकड़ा हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक पांच सौ गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। नई दिल्ली में आज नवीकरणीय ऊर्जा पर राज्य समीक्षा बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ ऊर्जा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है।
संवाददाताओं से बातचीत में श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने अपने उपयोगिता-आधारित मॉडल के तहत 20 लाख परिवारों को स्थिरता के साथ मुफ्त बिजली प्रदान की है।