अक्टूबर 12, 2025 8:33 अपराह्न

printer

भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था दुनिया भर में सम्मान अर्जित कर रही है: प्रसार भारती अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सहगल

 

प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सहगल ने आज गोवा में लोक सेवा में आईसीएआई सदस्यों की आवासीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था दुनिया भर में सम्मान अर्जित कर रही है।

डॉ. सहगल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक, भारत लगभग छह दशमलव आठ से सात प्रतिशत की मज़बूत गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में वैश्विक धारणाएँ तेज़ी से बदल रही हैं और अब विदेशों में लोग भारत को अधिक सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

 

नोवोटेल गोवा रिज़ॉर्ट में आयोजित इस इंटरैक्टिव बैठक का विषय विकसित भारत @2047 की परिकल्‍पना को साकार करने में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की भूमिका था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला