अक्टूबर 28, 2025 5:34 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में गंभीर रूप से घायल ईरान के एक मछुआरे को बचाया

भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में गंभीर रूप से घायल ईरान के एक मछुआरे को बचाया है। तटरक्षक बल ने बताया कि घायल मछुआरे का जहाज सचेत पर इलाज चल रहा है। मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-ओवैस पर चिकित्सा आपात स्थिति की सूचना मिलने के बाद आसपास के जहाजों को सहायता समन्वय के लिए सतर्क कर दिया था।