सितम्बर 30, 2025 3:58 अपराह्न

printer

भविष्य के युद्धों में जीत के लिए स्वदेशीकरण ही एकमात्र रास्ता है

उप वायुसेनाध्यक्ष, एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने आज इस बात पर ज़ोर दिया कि भविष्य के युद्धों में जीत के लिए स्वदेशीकरण ही एकमात्र रास्ता है। नई दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित एयरो टेक इंडिया 2025 को संबोधित करते हुए, श्री भारती ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्पादन बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत स्वदेशीकरण की सिफ़ारिश की। उन्होंने भविष्य की युद्ध आवश्यकताओं के लिए एक विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्‍होंने युद्ध त्‍वरित नवाचार, एकीकरण और आत्मनिर्भरता से जीते जाएँगे। उन्होंने निर्माताओं से सुरक्षित संचार के लिए क्वांटम कंप्यूटिंग, हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए स्क्रैमजेट इंजन, और लड़ाकू विमानों तथा परिवहन विमानों के लिए कोर एयरो इंजन तकनीकों में निवेश करने का भी आग्रह किया।

    बाद में, कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए, श्री भारती ने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश में अनुसंधान एवं विकास के माहौल और बुनियादी ढाँचे में क्रांति की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में ज़मीनी स्तर पर अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।