नवम्बर 15, 2025 10:11 अपराह्न

printer

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज पूरे महाराष्ट्र में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया गया। श्री गड़करी ने जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का आग्रह किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों को उनके प्राकृतिक संसाधनों से दूर किए बिना उनकी रक्षा करने और जनजातीय नायकों के योगदान को उजागर करने के प्रयास जारी हैं।

 मुंबई के राजभवन में, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नरवणे ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लोकनायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहन्मुंबई नगर पालिका परिषद के उपायुक्त ने भी अन्य अधिकारियों के साथ निगम मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की।

 केंद्रीय आयुष, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने अकोला में, जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक जनजातीय नृत्य भी प्रस्तुत किए।