मई 11, 2024 5:18 अपराह्न

printer

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के माध्‍यम से राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को निशाना बना रही है

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बदले की राजनीति करते हुए ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्‍यम से राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को निशाना बना रही है। बिहार के पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए आईएनडीआई गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। श्री खरगे ने कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए आईएनडीआई गठबंधन के कई मुख्‍यमंत्रियों को जेल भेजा है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर कथित चुप्‍पी पर भी सवाल उठाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला