अक्टूबर 18, 2025 2:14 अपराह्न

printer

फसल की अच्छी पैदावार की कामना के साथ असम में मनाया जा रहा है कटि बिहू, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

असम में आज पूरे राज्य में फसल कटाई से पहले का त्योहार कटि बिहू मनाया जा रहा है। यह बेहतर फसल और कृषि समृद्धि के लिए मनाया जाता है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने आज असम के लोगों को काटी बिहू की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने असम के सभी लोगों की भलाई और समृद्धि की कामना की। श्री शाह ने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।