प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय विजय दुर्ग में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन सी.सी.सी-2025 में शामिल हुए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों के साहस और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने देश के भविष्य के लिए तैयार भारतीय सशस्त्र बल विज़न 2047 दस्तावेज़ का अनावरण भी किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान उपस्थित थे।
सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। सेना के आधुनिकीकरण, संयुक्तीकरण, एकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध के लिए परिचालन तत्परता बढ़ाने सहित कई रणनीतिक मुद्दों पर आज चर्चा हुई।