सितम्बर 11, 2025 9:01 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का विमान से सर्वेक्षण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का विमान से सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद श्री मोदी अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज जॉली ग्रांट हवाई अड्डे का दौरा किया और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने अधिकारियों को इस बारे में आवश्‍यक निर्देश दिए। श्री धामी ने बताया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में राज्‍य सरकार को प्रधानमंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से उत्‍तराखंड में आपदा राहत के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला