सितम्बर 11, 2025 2:11 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुज़र रहा है: संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुज़र रहा है। श्री शेखावत ने आज नई दिल्ली में ज्ञान भारतम् अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। ज्ञान भारतम् भारत की पांडुलिपि विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय पहल है। श्री शेखावत ने कहा कि इस ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य भावी पीढ़ियों के लिए भारत की पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करना है। उन्‍होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 25 क्लस्टर, 20 क्षेत्रीय केंद्र और दस उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाने हैं। श्री शेखावत ने कहा कि हज़ारों साल पहले रची गई जीवन से जुड़ी ये सभी शिक्षाएं आज भी मानव जाति और पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं।

इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, विशेषज्ञों, संस्थानों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं सहित एक हज़ार एक सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला