सितम्बर 11, 2025 2:05 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इस महीने की 17 तारीख से देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इस महीने की 17 तारीख से देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए, पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर, तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित अनेक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।

श्री यादव ने कहा कि श्री मोदी ने सेवा और स्वच्छता जैसे मूलभूत मूल्यों को भारत की राजनीति में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता के कारण ही भारत अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।