सितम्बर 10, 2025 7:43 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद, श्री मोदी अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पंहुचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में राज्य सरकार को प्रधानमंत्री का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है।