अगस्त 12, 2025 1:50 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को समर्थन देने संबंधी सरकार के उपायों पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू का लेख साझा किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय किसानों को समर्थन देने संबंधी सरकार के उपायों पर राज्यसभा के सांसद सतनाम सिंह संधू का एक लेख साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधुनिक सिंचाई के माध्यम से सरकार के किसान-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाता है। इससे आजीविका को सुदृढ़ बनाया जा रहा है, उत्पादकता बढ़ाई जा रही है और भारत के कृषि क्षेत्र में लचीलापन सुनिश्चित किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला