सितम्बर 17, 2025 8:41 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, आज बिहार में सेवा पर्व के तहत कई कार्यक्रम शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, आज बिहार में सेवा पर्व के तहत कई कार्यक्रम शुरू हुए। राज्य सरकार और केंद्र के विभिन्न विभागों ने स्वच्छता ही सेवा, वृक्षारोपण अभियान और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम जैसी पहल की।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वार्षिक वस्त्र सहायता योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, असंगठित क्षेत्र के 16 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को पांच हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 802 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। इसके अलावा, युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की गई। विभिन्न विभागों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की भी शुरुआत की।

    वहीं भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान शिविरों और गरीब मरीजों की सेवा के अभियानों जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा हर ज़िले में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों से अवगत करा रही है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाती एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।