संगठन की मजबूती और सरकार के साथ तालमेल को बढ़ाने के मकसद से शिमला राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल सह प्रभारी विदित चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार के मंत्री, विधायक, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी, महासचिव, सचिव, जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।