सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पिछले ग्यारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से राजनीति के नए मानक स्थापित किए हैं। डीडी न्यूज़ के साथ एक साक्षात्कार में, श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की हैं, चाहे वह आवास सुविधाएँ प्रदान करना हो, आयकर छूट हो या अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार हों।
श्री वैष्णव ने कहा कि हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की कुंजी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।