जुलाई 20, 2025 11:58 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान: इस्लामाबाद में बलूच यकजेहती समिति का सरकार विरोधी धरने का आज पांचवां दिन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बलूच यकजेहती समिति का सरकार विरोधी धरने का आज पांचवां दिन है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बलूचिस्तान से जबरन गायब किए गए लोगों और समिति के हिरासत में लिए गए नेता के परिवार कर रहे हैं।
 
 
 
विरोध प्रदर्शन के चौथे दिन कल प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर इस्लामाबाद प्रेस क्लब की ओर जाने वाली सड़कों को सील करने और उनके परिवारों को विरोध स्थल तक पहुँचने से रोकने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं।
 
 
 
सोशल मीडिया पोस्ट में, बलूच यकजेहती समिति ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पर जारी प्रतिबंध और उसके नेताओं की अवैध हिरासत, बलूच आवाजों को दबाने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला