सितम्बर 17, 2025 9:04 अपराह्न

printer

नागालैंड पुलिस ने राज्य में इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए किरायेदार पंजीकरण और होटल पंजीकरण ऐप विकसित किए हैं

नागालैंड पुलिस ने राज्य में इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए किरायेदार पंजीकरण और होटल पंजीकरण ऐप विकसित किए हैं। ये ऐप ओटीपी-आधारित सत्यापन के माध्यम से किरायेदारों और होटल आगंतुकों के आवेदन जमा करने और प्रमाणन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेंगे। वर्तमान में, ये ऐप नागालैंड पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं और जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होंगे। मकान मालिक, किरायेदार या होटल मालिक इन ऐप से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। मकान मालिकों, किरायेदारों या होटल मालिकों से इस महीने की 21 तारीख तक अपना विवरण दर्ज कराने का भी अनुरोध किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन ऐप्स का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति से पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला