दिसम्बर 25, 2025 4:54 अपराह्न

printer

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने महाराष्ट्रवासियों को दी बधाई

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का परिचालन शुरू होने पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी है। श्री नायडू ने कहा है कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह हवाई अड्डा देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और क्षमता, दक्षता तथा यात्री अनुभव के नए मानक स्थापित करता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री नायडू ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, मुंबई भारत का पहला ऐसा महानगर बन गया है जहां दो विश्ष्ठि हवाई अड्डे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की समन्वित कार्यकुशलता के कारण संभव हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला