सितम्बर 10, 2025 9:10 अपराह्न

printer

देश की विशाल जनसंख्या, मज़बूत औद्योगिक आधार और नवाचार की क्षमता इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि देश की विशाल जनसंख्या, मज़बूत औद्योगिक आधार और नवाचार की क्षमता इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। नई दिल्ली में एल्युमीनियम एक्सट्रूडेड उत्पादों के वैश्विक सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी – एल्यूमेक्स इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए श्री बिरला ने यह बात कही। देश की विकास गाथा में एल्युमीनियम के महत्व पर श्री बिरला ने कहा कि इस उद्योग में विकास को गति देने की अपार क्षमता हैं। श्री बिरला ने कहा कि स्टार्टअप, अत्याधुनिक अनुसंधान और डिजिटल समाधान एल्युमीनियम सहित उद्योगों को नया रूप तथा दूरगामी सामाजिक और आर्थिक परिणाम दे रहे हैं।