अक्टूबर 9, 2024 9:50 अपराह्न

printer

दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में  दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी

दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर राजधानी रांची में  दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं राज्यभर में जगह-जगह अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें डीएसपी , इंस्पेक्टर और दारोगा भी शामिल हैं। दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में छेड़खानी करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह शक्ति कमांडो भी तैनात रहेंगी। डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि न सिर्फ शक्ति कमांडो, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ महिला थाना प्रभारियों को भी दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रखा गया है। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर आज से तेरह अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला