दिल्ली सचिवालय में आज विकास मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में पशु कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली के करीब दस लाख आवारा कुत्तों को माइक्रोचिप लगाने की मंजूरी दी गई। बैठक में कुत्तों के काटने के मामलों की रोकथाम, टीकाकरण की डिजिटल मॉनिटरिेंग और हर जिले में पशु कल्याण समिति के गठन का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जागरुकता अभियान चलाने को लेकर भी सहमति बनी। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि पशु कल्याण के लिए समुचित फंड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पशु कल्याण के क्षेत्र में देशभर में एक मिसाल बनकर उभरेगी।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 5:35 अपराह्न
दिल्ली सचिवालय में आज विकास मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में पशु कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई