जनवरी 17, 2025 9:08 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ीं दो सीटें 

 
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने दो सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के लिए छोड़ी है। 
 
पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि जनता दल- यूनाइटेड बुराडी़ से और लोक जनशक्ति पार्टी देवली सीट से चुनाव लड़ेगी।