फ़रवरी 27, 2025 8:43 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान गरज के साथ हल्‍की बारिश की संभावना

दिल्‍ली में आज हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार  आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला