सितम्बर 6, 2025 2:26 अपराह्न

printer

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है।  नवीनतम जानकारी के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207 मीटर से घटकर 206.36 मीटर हो गया है। अब भी कुछ क्षेत्र बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में 38 स्थानों पर राहत शिविर लगाये गए हैं। बाढग्रस्‍त लोगों के रहने के लिए इनमें से 27 स्थानों पर कुल 522 टेंट उपलब्‍ध हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला