नवम्बर 20, 2024 8:32 अपराह्न

printer

दिल्ली में आज सवेरे हल्‍का कोहरा छाया रहा

दिल्ली में आज सवेरे हल्‍का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री कम 26 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव एक डिग्री कम 11 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्‍य रहेगा। हालांकि सवेरे के समय हल्‍का कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला