दिसम्बर 22, 2025 5:35 अपराह्न

printer

दिल्‍ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने रमेश नगर विधानसभा का दौरा किया

दिल्‍ली के सिचांई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज रमेश नगर विधानसभा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मंत्री ने कहा कि नागरिकों को सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार कि सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जहां भी सुधार की आवश्यकता दिखी, वहां उसी समय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हों।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला