दिल्ली पुलिस की केशवपुरम थाने की एक टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अरोपियों के पास से 21 किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Site Admin | सितम्बर 10, 2025 7:42 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने 21 किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की