दिल्ली नगर निगम द्वारा महात्मा गांधी के 156वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज गांधी जयंती मेला का आयोजन किया गया। दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में इस मेले का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा भी चलाया। महापौर ने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी का जन्मदिवस संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।