अक्टूबर 1, 2025 9:15 अपराह्न

printer

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति – डीपीसीसी को दो नए आधुनिक बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति – डीपीसीसी को दो नए आधुनिक बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इस प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए, श्री सिरसा ने डीपीसीसी से तीन महीने के भीतर बिड इवैल्यूएशन और लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी करने के लिए कहा है, जिससे काम जल्‍द से जल्‍द शुरू किया जा सके।

    श्री सिरसा ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रतिदिन लगभग 40 मीट्रिक टन बायोमेडिकल कचरा पैदा करते हैं, जिसके लिए शहर को समय पर और सही तरीके से इसके निपटान के लिए एक आधुनिक और भरोसेमंद ट्रीटमेंट सिस्टम की आवश्यकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला