अक्टूबर 13, 2024 4:12 अपराह्न

printer

दशहरा पर्व प्रदेशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, देहरादून के परेड मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया

दशहरा पर्व प्रदेशभर में कल हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।  देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में 24 स्क्वायर फीट लंबी लंका का दहन किया।

 

इसके साथ ही 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला 60 फीट ऊंचा कुंभकर्ण का पुतला और 55 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले का भी दहन किया। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, बन्नू स्कूल, पटेलनगर और प्रेमनगर में भी 60. फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने सभी जगह उत्साह के साथ दशहरे पर्व का आनंद लिया। साथ ही रामलीला मंचन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

उधर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में भी रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलो के दहन व आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशहरे महोत्सव का समापन हुआ। टनकपुर में नव युवक रामलीला कमेटी की ओर से 20वां दशहरा महोत्सव मनाया गया।

 

नौ दिन तक चली रामलीला का समापन कल शाम रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों के दहन के साथ हुआ। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी  और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेजन किया गया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला